बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने पिस्टल से ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें फायरिंग करता दिखाई दे रहा दूल्हा खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब बताया जा रहा है। वह क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का पुत्र बताया जा रहा है।

फायरिंग का हथियार वीडियो में दूल्हा जिस पिस्टल से फायरिंग कर रहा है, उसे सोशल मीडिया पर जिगाना पिस्टल बताया जा रहा है। भारत में इस तरह के हथियारों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है क...