शादी में दूल्हे ने निकाली पिस्टल, बारातियों के सामने किए 17 राउंड फायर, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Video Viral: यूपी के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद बारातियों के सामने ही ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग करनी शुरू कर दी। दूल्हे की फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें फायरिंग करता दिखाई दे रहा दूल्हा खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब बताया जा रहा है। वह क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का पुत्र बताया जा रहा है। वीडियो में दूल्हा जिस पिस्टल से फायरिंग कर रहा है, उसे सोशल मीडिया पर जिगाना पिस्टल बताया जा रहा है। भारत में इस तरह के हथियारों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.