नूंह, मई 6 -- Nuh wedding clash: हरियाणा के नूंह स्थित नहेदा गांव में मंगलवार को बारात के जाने से पहले दूल्हे के गले में नोटों की माला डालने की रस्म को लेकर दो जीजा आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हुआ। इसके चलते शादी का खुशनुमा माहौल तनाव में तब्दील हो गया। हालांकि बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की दखल के बाद मामला शांत हुआ और बारात रवाना हुई। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सलाम की रस्म में बिगड़ा माहौल जानकारों के मुताबिक नहेदा गांव में बारात लेकर निकलने से पहले दूल्हे के सलाम रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। बारात पलवल जिले के उपमंडल हथीन जानी थी। इसी दौरान बड़े जीजा ने दूल्हे को नोटों की माला पहनाई। तभी छोटे जीजा ने उससे बड़ी (ज्यादा नोटों की) माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.