औरंगाबाद, मई 4 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के भुईयां बिगहा में रविवार की देर रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां की हृदयाघात से मौत हो गई। मृतका की पहचान भुईयां बिगहा निवासी रामेश्वर यादव की 50 वर्षीया पत्नी मानती देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घर में शादी की रस्में चल रही थीं, तभी दूल्हे की मां छत पर चढ़ने के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में डॉ कुमार जय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला हृदय रोग से पीड़ित थीं और उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। यह भी पढ़ें- अशोक के बेटे की सात को तिलक व बेटी की होने वाली थी शादी इस घटना से शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गईं और पूरे परिवार में शोक का माहौल छा गया। बाद में ...