शादी में दुल्हन पक्ष से भिड़ गए बाराती, जमकर चलीं कुर्सियां; दूल्हे और घरवालों पर मुकदमा
संवाददाता, मई 27 -- UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक विवाहघर में शादी समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं और देखते ही देखते शादी समारोह रण में बदल गया। इस मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दुल्हन ने दूल्हा पक्ष पर पांच से सात लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। यही नहीं उसने दूल्हे और उसके घर वालों पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कालीमाई की रहने वाली भावना की शादी झांसी के उदेश के साथ तय हुई थी। 25 मई को एक विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.