लखीमपुरखीरी, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सियाथू में विवाह में दिया गया सामान वापस मांगने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कालीचरनपुर निवासी शकुन्तला देवी पत्नी महेन्द्र पाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम सियाथू निवासी रोहित पुत्र श्रीभगवान के साथ किया था। पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 1 मई की सुबह करीब 9:30 बजे शकुन्तला देवी अपनी पुत्री प्रीति के साथ सियाथू स्थित ससुराल पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- विवाहिता को बेरहमी से पीटा, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज वहां उन्होंने विवाह के समय दिया गया सामान वापस मांगा। इसी बात को ले...