सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा बाजार गांव में एक शादी उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गई जब दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। दुल्हन का यह शाही अंदाज न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे इलाके के लोगों के लिए आकर्षण का विषय बन गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे दृश्य को देखने पहुंच गए।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जिगिना शुक्ल गांव निवासी राम लखन वर्मा की शादी खैरा बाजार गांव की प्रियंका वर्मा से तय हुई थी। 28 अप्रैल को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ बारात जिगिना शुक्ल से खैरा बाजार पहुंची और विधिवत विवाह सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- दुल्हन ने विदाई से पहले दी बीए की परीक्षा शादी के बाद बुधवार को विदाई के समय परिवार ने कुछ अलग और खास करने का फैसला लिया। विदाई के वक्त जैसे ही खैरा बाजार ग...