बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। सहालगी सीजन शुरू हो चुका है। अप्रैल के बाद मई और जून में भी बड़ी संख्या में शादियां होनी है। शादी का मुख्य हिस्सा दावत माना जाता है। मौजूदा समय में खाड़ी की अशांति ने गैस की राशनिंग करा दी है। विवाह समारोह में अन्य रस्में तो किसी भी प्रकार निबट जाएंगी, लेकिन दावत कैसे होगी, यह प्रश्न प्रत्येक शादी वाले घर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस स्थिति के समाधान के लिए लोग पूर्ति विभाग में संपर्क कर रहे हैं। आवेदन के साथ शादी कार्ड लगा रहे हैं। उनका काम तो बन रहा है, लेकिन संतुष्टि नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- गोदामों की फिजिकल जांच करें एमओ : अपर समाहर्ता विभाग का मानना है कि जितने भी आवेदन आएं, कोई निराश न होने पाएं। सीमित स्टॉक में से भी सभी आवेदन संज्ञान में लिए गए हैं। उनको वास्तविक जरुरत के अनुसार सिलेंडर प्रदान किए...