हरिद्वार, मार्च 20 -- शादी समारोह में तमंचे के साथ डांस करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पथरी पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक तमंचे के साथ डांस करता दिख रहा है। एसएसपी ने ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने देर रात बहादरपुर जट्ट जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से आरोपी रंजीत पुत्र जगपाल निवासी खड़ंजा लक्सर को पकड़ा। आरोपी से 315 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट और कांतिराम शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.