हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। शहर के एक वैवाहिक समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवक कथित तौर पर हथियारों के साथ पहुंचे और एक युवक पर हमला कर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। पूरी घटना का कुछ हिस्सा मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। सर्कुलर रोड स्थित नारायण धाम मैरिज लॉन की वारदात बताई जा रही है। आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले प्रखर अग्निहोत्री एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गैलरी में पहले से मौजूद कुछ नामजद व 8-10 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों के हाथों में डंडे और अवैध असलहे थे। आरोप है कि पहले उन्हें घसीटकर बेरहमी से पीटा गया। फिर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया गया। युवक के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.