आगरा, अप्रैल 26 -- थाना पिनाहट क्षेत्र भदरौली कस्बे में शनिवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर झगड़े के बाद दबंग ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली एक महिला और आठ साल की बच्ची के पैर में लगी। दोनों घायल हो गईं। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली स्थित माता मंदिर रोड पर बांके बिहारी गार्डन में शनिवार को भदरौली निवासी राजवीर की दो पुत्रियां रिया और रॉकी की शादी थी। दोनों की बरात राजाखेड़ा के गांवों से आई थी। धूमधाम से शादी की रस्में संपन्न हो रही थीं। शादी समारोह में अमर राजपूत निवासी भजनपुरा (दिल्ली) अपनी चचेरी बहन तरुण लता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आया था। वह घरात पक्ष से था। रात दो बजे करीब डीजे पर डांस चल रहा था। वहां पर बरात में आया आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.