कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मनकी गांव में दोस्त की बारात में शामिल होने आया दिल्ली का एक युवक रविवार भोर पहर डीजे पर डांस करते समय अचानक गश खाकर गिर गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद उसके दोस्त आनन-फानन में उसको सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां मौजूद डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद विवाह की रस्में सादगी से पूरी की गईं। जबकि युवक काश्व लेकर उसके दोस्त दिल्ली के लिए रवाना हो गए।थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव के मजरा मनकी निवासी सुनील कुमार ने अपनी पुत्री सोनम की शादी अड्डा भगवान इटावा के रहने वाले मनी कुशवाहा पुत्र कमल सिंह के साथ तय की थी। मनी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने के साथ वहीं रह रहा है। शनिवार को मनी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए 86-ए शासत्री नगर अशोक बिहार नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.