भभुआ, मई 2 -- चैनपुर। शादी में जा रहे लोगों द्वारा साइड मांगने पर एक ही परिवार के चार लोगों की पिटाई कर दी गई। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव के पास शुक्रवार की शाम में हुई। घायल युवक भभुआ शहर के वार्ड 21 निवासी सोनू कुमार गोंड ने बताया कि इस घटना में उसकी पत्नी शांति देवी, भाई अविनाश कुमार एवं बेटी आकांक्षा कुमारी भी घायल हैं। सोनू ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बिउर गांव के रहने वाले सैफ खान, आजम खान, दानिश खान सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक की में कहा गया है कि सोनू अपनी गाड़ी से परिवार के साथ अपनी बहन की शादी में बिउर गांव जा रहा था। रास्ते में उसने एक गाड़ी से साइड मांगा। इससे नाराज लोगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- खेत में बाइक खड़ी करने के विवाद में दंपति को पीटा, केसआल्टो कार की चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.