शाहजहांपुर, मार्च 13 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे युवक से नकाबपोश बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।मोहल्ला तरती बाजार निवासी सुशील पांडेय 10 मार्च की शाम करीब आठ बजे बाइक से बिलसंडी बुजुर्ग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुवायां से करीब नौ किलोमीटर दूर जेवां गांव के आगे दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। सुशील के रुकते ही बदमाशों ने उनका मोबाइल और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उनकी बाइक भी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.