हरदोई, अप्रैल 21 -- हरपालपुर। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर खरगपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर हैं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुसहायपुरवा मजरा चांदा महमदपुर निवासी 19 वर्षीय नितिन दोस्त प्रभात (24) और सचिन (25) के साथ बाइक से एक समारोह में जा रहा था। जैसे उनकी बाइक खरगपुर गांव के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.