सीतापुर, अप्रैल 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला झरेखापुर, संवाददाता।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार रात अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगी सीमेंटेड ईंटों के चटटे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली देहात में मोहिद्दीनपुर निवासी अनूप कुमार कार से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय जा रहे थे। सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर शाहमहोली के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीमेंटेड ईंटों के चट्टे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए और अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हाल...