नोएडा, मार्च 23 -- दादरी, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 के बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। वे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद दीनदयाल पूरी नंदग्राम के रहने वाला आदर्श कुमार और एटा का रहने वाला बृजेश कुमार दोनों दोस्त थे। दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। दोनों रविवार शाम को बाइक से जनपद एटा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों नेशनल हाईवे-91 पर चिटहैरा गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.