शादी में जा रहे बाइक सवार दो युवक की हादसे में मौत
समस्तीपुर, मई 2 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव के निकट एस एच 88 पर शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव वार्ड 11 निवासी, कमल महतो के पुत्र संदीप कुमार (25) एवं राम प्रसाद महतो के पुत्र विपिन कुमार (22) के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विजेन्द्र कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन की गयी जान, कई जख्मीघटना की सूचना सड़क हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले तथा इसकी सूचना सरायरंजन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क हादसे के शिकार तीनों युवक को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.