गोंडा, मई 3 -- नवाबगंज, गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बस्ती जिले के बाइक सवार पति-पत्नी और उनके 14 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह (42) अपनी पत्नी उर्मिला (40) और बेटे युवराज उर्फ लवकुश (14) के साथ बाइक पर बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के गांव ग्यारह सौ रेती स्थित ससुराल जा रहे थे। छह मई को उनके साले की बेटी की शादी है और पूरा परिवार खुशी-खुशी इस समारोह में शामिल होने जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि खुशी का यह सफर हमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.