आरा, मई 2 -- आरा-सासाराम रेल खंड पर गड़हनी थाने के समीप हुआ हादसा आरा, हि.सं.। आरा-सासाराम रेलखंड पर गड़हनी थाने के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। घटना के पांचवे दिन महिला की पहचान की जा सकी है। मृत महिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहारी गांव निवासी स्व.दीनानाथ राय की 65 वर्षीय पत्नी संफला कुंअर थीं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पोती के घर शादी में जाने के लिए घर से निकली थीं। बेटे विजय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की ससुराल नासरीगंज गांव में शादी थी। उसमें जाने के लिए घर उनकी मां पांच दिन पूर्व निकली थीं। इसी बीच हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी मौत से संबंधित फोटो देख उन लोगों को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग आरा सदर अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की पहचान की। दाह-संस्कार क...