जौनपुर, अप्रैल 22 -- मछलीशहर। बारातियों को लेकर जा रही बस की चपेट में आने से युवक घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुस्तफाबाद बाजार निवासी 22 वर्षीय अरविंद गुप्ता घर से बाइक पर सवार होकर कही जाने के लिए मंगलवार की रात निकला था। उसी समय बारातियों को लेकर एक बस सुजानगंज की तरफ जा रही थी। युवक सड़क पर जा रही बस की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी । घायल अरविंद को एंबुलेंस से सीएचसी सुजानगंज भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार युवक की मौत कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर आरएस यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर कोतवाली लौट आई हैं। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.