औरैया, मई 9 -- अयाना, संवाददाता। दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने निकले दो सगे भाइयों की जिंदगी रास्ते में ही थम गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों भाई बाइक समेत सड़क किनारे बंबा में जा गिरे और रातभर पानी में पड़े रहे। सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक भाई को डॉक्टरों ने मौके पर मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव भौतापुर में मातम पसरा है। अयाना थाना क्षेत्र के भौतापुर गांव निवासी अभिषेक 23 वर्ष पुत्र सतीश बाबू गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार रात वह अपने छोटे भाई विकास के साथ बाइक से भीखेपुर जा रहा था। रास्ते में भीखेपुर-जुहीखा मार्ग ...