एक संवाददाता, मई 2 -- बिहार के पूर्णिया जिले में एक युवक ने मामूली बात पर फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक शादी में जाने के लिए अपने घर से निकला। मगर बारात की गाड़ी में उसे जगह नहीं मिली तो आहत हो गया। फिर घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इतनी सी बात पर युवक द्वारा खुद की जान देने से लोग भी हैरान हैं। यह मामला पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान परेरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सत्संग भवन कामत टोला परेरा निवासी विलास मिस्त्री के 19 साल के बेटे अमित कुमार मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार आधी रात की बताई जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अमित के पड़ोस में एक युवक की शादी हो रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमित कुमार बारात के लिए घर से निकला।...