शादी में गिफ्ट देने का बहाना कर युवती प्रेमी संग गई
बांदा, मई 16 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसंडा थाना क्षेत्र के सरजो पुरवा (चमरहा पुरवा) निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पार्वती 10 मई को सुबह करीब 10 बजे घर से ओरन अपनी सहेली की शादी में गिफ्ट देने जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। 'पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात युवक मोबाइल से उनकी बेटी से लगातार बातचीत करता था। उन्हें आशंका है कि उक्त युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.