शामली, फरवरी 6 -- थानाभवन। थाना भवन से 3 दिन पूर्व शादी कार्यक्रम में गया एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजन युवक की तलाश में जुटे हैं। थाना भवन नगर के मोहल्ला खेल निवासी युवक संदीप कुमार उर्फ बुदली पुत्र राजपाल पिछले तीन दिन से लापता है। युवक के भाई कुलदीप पांचाल ने बताया कि उनका भाई संदीप कुमार दिमाग़ से थोड़ा मंदबुद्धि है। भाई संदीप परिवार के साथ जनपद सहारनपुर के गांव गोसगढ़ सिकंदरपुर मे सोमवार को अपने मामा के लडके की शादी मे शामिल होने के लिए गया था। जो शाम के समय संदिग्ध परिस्थिति मे वहाँ से गायब हो गया। युवक की गांव व आसपास के क्षेत्र मे काफ़ी तलाश की गई मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों स्थानीय थाने में युवक की गुमशुदगी की सूचना दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.