शादी में गया युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
चंदौली, मई 18 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासी एक युवक के शादी समारोह में जाने के बाद लापता हो गया। इससे परिजनों में चिंता बढ़ गई है। रविवार को उसकी मां रमावती ने नौगढ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दिया है। युवक की मां ने बताया कि पुत्र विरोधी यादव 39 वर्ष बीते 12 मई की शाम करीब सात बजे गांव के ही रामा यादव के पुत्र श्लोक यादव की शादी में गया था। बारात सेमरा कुसही गांव में श्रीवन्त यादव के यहां गई थी। बारात में जाने के बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- माता-पिता गए शादी में, इधर किशोरी हुई गायब काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं लग सका है। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.