आगरा, फरवरी 15 -- आगरा के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र स्थित हनुमान नगर में 10-11 फरवरी की मध्यरात्रि चोर एक पशुपालक के बाड़े से तीन भैंसें चोरी कर ले गए। पीड़ित राकेश राठौर पुत्र शंकर लाल परिवार सहित भांजे की शादी में गए थे। सुबह लौटने पर बाड़ा खाली मिला तो उनके होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार वीपी ऑयल मिल के सामने एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मैक्स बोलेरो गाड़ी में भैंसें ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राकेश राठौर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.