बलिया, मार्च 5 -- बांसडीह। क्षेत्र के शिवरामपुर (बघौली) निवासी अनिकेत के मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और कीमती सामान समेट ले गये हैं। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में खलबली मच गयी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित का कहना है कि मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ एक मार्च को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया। वहां से कुछ दिनों बाद वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर जेवर, नगदी आदि समेट ले गये थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.