जौनपुर, फरवरी 26 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नयनसंड निवासी शिक्षक अजय कुमार राय के बंद घर को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर 50 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। शिक्षक और उनका परिवार मंगलवार की सुबह घर में ताला बंद करके ननिहाल वाराणसी एक वैवाहिक समारोह में गया हुआ था। बुधवार को दोपहर बाद घर लौटा तो देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा है। कमरे में सामान बिखरे पड़े हैं। भुक्तभोगी के अनुसार चोर कमरे में रखे लोहे की आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखा 50 हजार रुपये नकद, सोने की दो सिकड़ी, दो मंगलसूत्र, सात अंगूठी, तीन सेट कान का झुमका और चांदी का चार सेट पायल, तीन सेट छांगर व दस जोड़ी मीना उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.