रांची, जुलाई 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में चोरों का आंतक लगातार बढ़ रहा है। चोर बंद घर को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खेलगांव थाना क्षेत्र का है। खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव निवासी आईआरबी जवान पुरेंद्रनाथ महतो के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने पुलिस पदक समेत दो लाख के जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। उन्हें इसका पता सात जुलाई को चला। इसके बाद उन्होंने खेलगांव थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह आईआरबी में चतरा के लावालौंग में पदस्थापित हैं। एक जुलाई को वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे। शादी पैतृक गांव सिल्ली में है। घर में ताला लगाकर वह परिजनों संग एक जुलाई को ही सिल्ली चले गए। सात जुलाई को बेटा घर गया तो देखा कि गेट का ताला टूटा पड़ा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.