समस्तीपुर, जुलाई 13 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार की देर रात एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी। उसकी पहचान राकेश पासवान के पुत्र अर्जुन कुमार (24) के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार मृतक का पूरा परिवार गांव में हो रही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

मौत की स्थिति इस दौरान अर्जुन अकेले घर पर था। देर रात जब परिवार घर लौटा तो युवक को फंदे पर झूलता देख भौंचक हो गए। इस बीच उसे फंदा से उतार कर इलाज के लिए सीएचसी उजियारपुर ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई इस बीच नगर थाने की पुलिस की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने सदर अस्पताल जाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुल...