शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- खुटार। मोहनपुर गांव में शादी समारोह में गए परिवार के घर को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर नीचे उतरे और घर के अंदर सामान बिखरा मिला। गांव निवासी आदर्श मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती रात पत्नी प्रिया के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब एक बजे घर लौटने के बाद दोनों छत पर सो गए। सुबह जब वह नीचे आए तो कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में फील्ड यूनिट टीम ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.