बदायूं, फरवरी 12 -- उघैती,संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने गए दंपति के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। कमरों के ताले तोड़कर नगदी और गहनों सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव सराय सांवल निवासी वीरेश शर्मा मंगलवार रात अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ बहजोई गए हुए थे। घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर पशुशाला की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। घर के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी खंगाल डाली। पीड़ित परिवार के अनुसार अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 48 हजार रुपये नगद चोरी कर चोर फरार हो गए। सुबह शादी से लौटे परिजनों ने ताले टूटे देखे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.