शादी में गए तीन लोगों को रौंदा, किशोर की मौत
भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर के तहसील रोड पर लॉन के पास गुरुवार रात बोलेरो चालक ने बरात से घर जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया। द्वारचार के समय कहासुनी होने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। इसमें नीरज चौहान की मौत हो गई जबकि दो घायल युवकों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया। बरसपुर मोहल्ला निवासी शिव शंकर चौहान के बेटी की शादी गुरुवार को तहसील रोड स्थित एक लॉन में थी। बरात वाराणसी के पंचकोशी से आई थी। मोहल्ले का ही नीरज चौहान (16 साल) अपने दोस्त किशन चौहान (18 साल) और विशाल चौहान (22 साल)के साथ कार्यक्रम में गया था। यह भी पढ़ें- बोलेरो से बाइक सवार को रौंदा, आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन द्वारचार के समय गजिया ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर बरात में आए बोलेरो चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.