साहिबगंज, मई 2 -- पतना। रांगा थाना के बड़ा रांगा से शादी में आये एक युवक का बाइक किसी अज्ञात चोरों ने गुरुवार-शुक्रवार की रात को उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार बगदबड़ा के चंदन साहा बाइक से गुरूवार की शाम को बड़ा रांगा शादी में शामिल होने आया था। रात करीब दो बजे बाइक लेने गया तो गायब मिला। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत शुक्रवार को रांगा थाना में की है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बाइक चोरी होने के मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- गोला में मंडा मेला से बाइक की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...