पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गुर्जर गोटिया निवासी मुकेश कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 28 अप्रैल को रात 10 बजे वह ग्राम मैदना में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया था। वहां वह लघु शंका कर रहा था। इस दौरान गांव मैदान निवासी रोहित, जितेंद्र ने अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- फरीदपुर में बारात में आए युवक को पीटा, फायरिंग पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी न्यूरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मा...