गौरीगंज, अप्रैल 21 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे भिखारी सिंह मजरे शमशेरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर धम्मौर चले गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मुसाफिरखाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार पूरे भिखारी सिंह निवासी राम सुरेश प्रजापति की पुत्री की शादी में सोमवार की शाम बीघापुर भादर से बारात आई थी। द्वारचार के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसी शादी में शामिल होने आए राम सुरेश के रिश्तेदार खौंपुर हाजीपट्टी थान...