छिंदवाड़ा, मई 7 -- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की वजह है- शादी समारोह में शामिल लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगना। अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बात हुई? जी हां, इसके पीछे की वजह है- रेबीज लक्षण वाले गाय के दूध से बना छाछ पीना। इसकी जानकारी शादी के बाद लगी थी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने शादी के बाद घर चले गए लोगों को बुलवाया और फिर उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए। अब तक 200-250 लोगों के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित भैंसादंड गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में परोसे गए दूध और मट्ठा को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। बताया गया कि जिस गाय के दूध से मट्ठा बनाया गया था, वह गंभीर रूप से बीमार है और उसमें रेबीज के लक्षण पाए गए है और उसकी हालत नाजुक बनी ह...