अलीगढ़, अप्रैल 24 -- हाथरस के गांव भैंकरी का था मृतक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप n नानऊ-पिलखना रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला मानपाल का शवn परिजनों में मचा कोहराम, चार भाइयों में दूसरे नंबर का था युवकअकरबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला रिसलदार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति का शव गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनपाल सिंह (40 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह, निवासी ग्राम भैकरी, थाना हसायन जनपद हाथरस के रूप में हुई है। मृतक के सबसे छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार को नगला रिसलदार निवासी किरन देवी की लड़की की शादी थी, जिसमें मनपाल सिंह बारातियों के साथ शामिल होने आए थे।बुधवार को बारात विदा होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी काफी ख...