गोरखपुर, अप्रैल 28 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत प्रतापपुर गांव में शादी समारोह के दौरान पारिवारिक विवाद में मायके आई युवती को सगे भाई और परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके चचेरे भाई के बेटे को भी नहीं बख्शा। जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के सीयर गांव निवासी सुशीला पत्नी ओमप्रकाश चौहान, 27 अप्रैल को अपने मायके प्रतापपुर गांव में चाचा के नाती की शादी में शामिल होने आई थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश में उसके सगे भाई शुभास पुत्र सम्हारू ने पीछे से लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल इसके बाद शुभास के बेटे संतोष, मन्तोष और उसकी पत्नी सुनीता ने भी लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव को पहुंचे सुशीला के छोटे भाई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.