शादी में आई किशोरी से छेड़खानी, थाने में शिकायत
गंगापार, अप्रैल 29 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कसौटा गांव में शादी समारोह में आई एक किशोरी के साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता व उसके परिजनों ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के थाना नईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत भिटवा कटरा गांव की किशोरी अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने कसौटा गांव आई थी। मंगलवार को किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। इसी दौरान किशोरी के साथ छेड़खानी की गई। उसके चाचा ने शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शंकरगढ़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़खानी का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.