शादी में अधिकतम 51 लोग ही जा पाएंगे बारात, फिजूलखर्ची रोकने को महापंचायत का फैसला
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिखावे और दहेज के दलदल में धंसते सामाजिक रीति-रिवाजों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा की खाप पंचायतों ने बड़ा कदम उठाया है। शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची और बढ़ते आर्थिक बोझ को खत्म करने के लिए पलवल के गांव मंडकोला में रविवार को 36 बिरादरी और 52 पाल की ऐतिहासिक महापंचायत बैठी। एनसीआर भर से जुटे करीब दस हजार लोगों की मौजूदगी में महापंचायत ने एकमत से 22 कड़े फैसले लिए, जिनमें एक रुपये में सगाई, शादियों में डीजे व शराब पर पूर्ण पाबंदी, मृत्यु भोज पर रोक और जेवरात की सीमा तय करने जैसे बड़े सुधार शामिल हैं। मंडकोला में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली इस महापंचायत की अध्यक्षता 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की। इसमें विभिन्न पालों के अध्यक्षों समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। अरुण जेलदार ने फैसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.