जहानाबाद, अप्रैल 25 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। शादी-ब्याह के सीजन शुरू होते ही बाजार में फलों के दामों में तेजी देखी जा रही है। इस दौरान शादी समारोहों में फलों की अहमियत काफी बढ़ जाती है, क्योंकि मेहमानों के स्वागत, प्रसाद और विभिन्न रस्मों में फलों का विशेष उपयोग होता है। बढ़ती मांग के कारण फल महंगे हो गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्थानीय फल विक्रेताओं के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में फलों के दाम में 10 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। केला, सेब, संतरा, अंगूर जैसे सामान्य फलों के साथ-साथ मौसमी फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मांग अधिक होने और बाहर से आपूर्ति कम होने के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ग्राहकों का कहना है कि हर साल शादी के सीजन में फलों के दाम बढ़ जाते हैं, जिससे खर्च ब...