मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर में शुक्रवार शाम निकाह से पहले दुल्हा और दूल्हन पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि लड़की के पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत की है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सिरोहा बाजे निवासी युवक का रिश्ता मझोला के चौधरपुर निवासी युवती से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दूल्हा 200 बारातियों के साथ चौधरपुर पहुंच गया।शादी में दूल्हा-दुल्हन पक्ष भिड़ा बताया जा रहा है कि बारात पहुंचते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दरअसल लड़की पक्ष ने कहा कि चार दिन पहले ही लड़के वालों से जेवर और लहंगा भ...