गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रिश्तेदारी के एक युवक पर छेड़खानी करने, रिश्ता तुड़वाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेंद्र नगर में रहने वाली युवती के अनुसार उनकी बुआ के भांजे नितिन शर्मा से रिश्तेदारी के नाते अक्सर बातचीत होती थी। परिजनों ने उनका रिश्ता तय कर दिया, जिसकी जानकारी होने पर नितिन वहां पहुंच गया। आरोप है कि नितिन ने युवक के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद से नितिन उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। नितिन के खिलाफ उन्होंने नोएडा सेक्टर-58 में शिकायत भी की थी। तब वहां उसने पुलिस से लिखित रूप में माफी मांगते हुए दोबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.