जौनपुर, अप्रैल 17 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव में होने वाले एक युवक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तारा गांव निवासिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बतायी कि उनकी पुत्री की सगाई आजमगढ़ जनपद के करिया गोपालपुर निवासी युवक के साथ तय हुई है। शादी 14 जून को होनी है। गांव के ही मुकेश व विजय और रामबली इस शादी में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि मुकेश होने वाले दामाद को फोन कर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा है। एसओ प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...