संवाददाता, मार्च 8 -- फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में खेतों में मिली युवती के शव मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। युवती की हत्या उसके दूसरे प्रेमी ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर की थी। युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन युवक शादी के लिये तैयार नहीं था। इसी के चलते उसने युवती को मिलने के लिये जंगल बुलाया और वहीं दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं किशोरों को कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेजा गया है।दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या बता दें कि एक मार्च को मकनपुर गांव में राजकरन पाल के खेतों में 19 वर्षीय युवती का शव मिला था। युवती के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। युवती थाना क्षेत्र के ही एक गांव की थी। पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.