कानपुर, मई 24 -- कानपुर, संवाददाता। बिठूर में पूर्व प्रेमी से परेशान होकर युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने युवक पर युवती और उसके मंगेतर को मैसेज भेजकर मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बिठूर के एक गांव में रहने वाली मजदूर की तीन बेटियां हैं। पत्नी घरों में चौका-बर्तन का काम करती है। पीड़ित परिवार ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इसके साथ ही वह एक फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम करती थी। उसकी सगाई हो चुकी थी, जल्द ही शादी होने वाली थी। आरोप है कि दबौली में रहने वाला पूर्व प्रेमी एक साल से उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। यह भी पढ़ें- शादी तुड़वाने को मंगेतर को भेजा रहा था अश्लील मैसेज, युवती ने जान दी युवती पर मिलने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर बदनाम करने क...