शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेज रहा धमकी भरा मैसेज, केस दर्ज
गोंडा, मई 23 -- गोण्डा, संवाददाता। शादी तुड़वाने की नीयत से मंगेतर को अज्ञात शख्स धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। वह शादी करने पर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। अब पीड़िता ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 26 दिसंबर को तय हुई है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद से ही एक अज्ञात व्यक्ति उसके मंगेतर और रिश्तेदारों को धमकी दे रहा है। मैसेज में लिखा है कि शादी मत करो वरना बर्बाद कर दूंगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी फेक आईडी बनाकर लगातार मैसेज भेज रहा है। वह मंगेतर के पूरे गांव वालों को भी जानता है। इस हरकत से शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है और वह मानसिक रूप से परेशान है। तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.