गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी नरेश बैठा के 20 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर कुमार ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर की शादी तय होने वाली है। उसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.